Korba :मुड़ापार से रेलवे फाटक तक लगा जाम.. रोज का है ये काम, राहगीर परेशान…

0
191

कोरबा। टीपी नगर गुरुघासीदास चौक से लेकर इमलीडुग्गू रेलवे फाटक तक भारी वाहनों का जाम लग गया है।सूत्र बताते है कि ये जाम रोज का काम है फाटक लंबे समय तक बंद रहने से भारी वाहनों जाम लग रही है। सड़क में जाम लगने से सुबह से ही राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि इन दिनों शहर की ट्रैफिक मैनेजमेंट भगवान भरोसे चल रही है सीएसईबी चौक हो या ट्रांसपोर्ट नगर चौक सभी जगह ट्रैफिक मैनेजमेंट की अब्यवस्था देखने को मिलती है। बात अगर बुधवारी बायपास से मानिकपुर जाने वाली सड़क की करें तो इस मार्ग पर हर सुबह जाम लग रही है। जाम लगने की वजह तो फाटक बंद को बताया जा रहा है लेकिन जानकारों की माने तो इस मार्ग में सुबह 6 बजे से लेकर नौ बजे तक नो एंट्री लगा रहता है। इसके बाद भी इस मार्ग में गाड़ियों की एंट्री मतबल ट्रैफिक की एंट्री शुल्क? तो जब ट्रैफिक हो राजी तो क्या करेगा पब्लिक काजी..! हालांकि हर रोज लग रहे जाम ट्रैफिक मैनेजमेंट की चर्चा लोगो की जुंबा पर सुर्खिया बन रही है ।

सुभाष की चर्चा ले रहे खर्चा

जानकारों की माने तो ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अलग अलग लोगो की ड्यूटी लगाई गिय है जिससे शहर का यातायात बाधित न हो लेकिन जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे अपने कर्तब्य को छोड़कर सिर्फ नजराना वसूलने के लगे है। सूत्र बताते है शहर के नो एंट्री में एंट्री करने वाले भारी वाहनो से सुभाष की खर्चा वसूली चर्चा पर है।