Friday, March 20, 2026
Home क्राइम CG पॉश कॉलोनी में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, छापेमारी में...

CG पॉश कॉलोनी में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, छापेमारी में 30 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए, ऐसे पकड़ी पुलिस

714

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं।

 

https://fb.watch/lesMimmh-9/?mibextid=2Rb1fB

जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं।