Saturday, March 14, 2026
Home देश Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई भारी तबाही, 5...

Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई भारी तबाही, 5 की मौत, शिमला-कालका रूट की ट्रेनें कैंसल

303

Weather Update : मानसून ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। वरिष्ठ IMD वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और रविवार को भी अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊना में 228 MM बारिश हुई है। प्रदेश में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोलन, शिमला, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और लाहौल स्पीति में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से प्रदेश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है।

उफान पर व्यास नदी

मंडी और कुल्लू जिलों के आसपास लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का पानी उफान पर है, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की खबर है। पहाड़ी राज्य में कुल 133 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हैं। कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुल्लू में कई गाड़ियां बाढ़ में बहती दिखीं।

Kullu में आफत की बारिश, Landslides और नदियां उफान पर होने से डर का माहौलHimachal Weather:देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कहर जारी है और इसी के चलते हिमाचल के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बारिश के चलते कई जगहों पर Landslide की वजह से सड़कों को नुकसान पहुंचा है तो कई नेशनल हाइवेज को बंद करने तक की नौबत आ गई है. कुल्लू की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे पानी के तेज बहाव के बीच झुग्गियां के बीच से बह रहा है.

शिमला-कालका रूट की ट्रेनें रद्द

बारिश की वजह से ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से इसके किनारे के कई मकान ढह गये । कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा भी ब्यास नदी के उफान में बह गया। मंडी का पंचवक्र मंदिर भी डूब गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए रेलवे ने शिमला-कालका रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

स्कूलों में छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पिछले 48 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बहुत बारिश हुई है। इससे जान-माल का नुकसान हुआ है मगर जान का नुकसान कम हुआ है। हमने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने का अनुरोध किया है। अगले 24 घंटे में और तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ पर्यटक फंसे हुए हैं मगर वो सभी सुरक्षित हैं। हमारी सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। हमने स्कूल में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।