Sunday, March 8, 2026
Home क्राइम BREAKING NEWS : दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मार कर हत्या,पुलिस जवानों की...

BREAKING NEWS : दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मार कर हत्या,पुलिस जवानों की आंखो में झोंक दी मिर्ची, फिर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

298

राजस्थान। BREAKING NEWS : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां कोर्ट ले जा रहे गैंगस्टर कुलदीप जघीना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा हैं कि बदमाशों ने पहले पुलिस जवानों की आंखो में मिर्ची पावडर झोंकी और फिर गैंगस्टर पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी। बतादें कि गैंगस्टर कुलदीप जघीना भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक जयपुर पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को सरकारी बस से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने जघीना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। आपको बता दे गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को बीजेपी नेता कृपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया था। गैंगस्टर पर किस ग्रुप ने हमला कर उसे मौत के घाट उतारा हैं, पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही हैं।