Friday, June 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mission 2023: पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने की सोनिया...

Mission 2023: पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात

488

नई दिल्ली/ रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज Deepak Baij ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि कुछ दिन पहले बस्तर सांसद तथा दो बार विधायक रह चुके दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद लोकसभा चुनाव तक भूपेश के हाथों पार्टी की कमान थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव के बाद 28 जून 2019 को मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

अब इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को पीसीसी की कमान सौंपी गई है। मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जा चुका है। बता दें कि इस फेरबदल के पीछे कांग्रेस बस्तर संभाग की सभी सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने पर फोकस कर रही है।