Korba: थानेदार जी, हमारे कमिश्नर साहब खो गए हैं, सब परेशान हैं कृपया गुम इंसान दर्ज कर ढूंढ़ कर ले आइए न..,

0
606

0 नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय को लापता बताते हुए भाजपा पार्षदों ने सिविल लाइन में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत। पुलिस से की ढूंढ़ने की गुजारिश।

कोरबा। थानेदार जी, हमारे नगर निगम के कमिश्नर साहब न जाने कहां खो गए हैं। बड़ी कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है। हम सब उनके लिए परेशान हैं, चिंतित और एक सप्ताह से लापता होने के कारण अब उनकी फिक्र भी होने लगी है। निगम के अनेक कार्य उनकी गैरमौजूदगी में लटके पड़े हैं। गुम इंसान का मामला कायम कर कृपया उन्हें ढूंढ़कर ले आइए।

पुलिस से की जा रही यह गुजारिश नगर निगम के भाजपा पार्षदों की है। उन्होंने गुरुवार को सिविल लाइन थाना रामपुर पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पांडेय को गुम इंसान दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश करे और कहीं से भी ढूंढ़कर ले आए। उल्लेखनीय होगा कि पिछले दिनों ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की दबिश के एक दिन पहले ही कोरबा निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय लापता हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अब तक उनके संबध में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आयुक्त के संबध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने बीजेपी पार्षद दल ने सिविल लाइन थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि निगम आयुक्त के नहीं होने से निगम क्षेत्र के अनेक विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और कई कार्य पेंडिंग हैं।

 

इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि आयुक्त के गुमशुदगी की शिकायत नही मिली है।