Big Breaking: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कोरबा जिले के घंटाघर मैदान.. जिले को दी 13 हजार 356 करोड़ से अधिक लागत की अनेक विकास कार्यों की सौगात..

344

कोरबा। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल कोरबा घंटाघर मैदान पहुंचकर विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने 2*660 मेगावाट के नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना कोरबा (पश्चिम) का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने किया स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कालेज कोरबा के नवीन भवन का भूमिपूजन किया। श्री बघेल ने 72 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।उन्होंने कोरबा में 100 सीटर आवासीय खेल अकादमी का  शुभारंभ किया। श्री बघेल ने कोरबा में स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी महाविद्यालय का  लोकार्पण किया।