Monday, March 16, 2026
Home क्राइम CG News: छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकर लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप पलटी,...

CG News: छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकर लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 17 बच्‍चे घायल, 1 की हालत गंभीर

205

मोहला मानपुर/राजनांदगांव। CG News: छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर के ग्राम फूलकोड़ो से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकर लौट रहे बच्चे देरशाम हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 17 बच्चे जख्मी हुए हैं। जिसमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल बच्चों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फूलकोड़ो गांव से पिकअप में लौटने के दौरान रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल के दौरान कार्यक्रम में विधायक इंद्रशाह मंडावी भी उपस्थित थे।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ने बच्चों का हाल जाना। इस मामले में बीएमओ ने बताया कि 17 घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।