Sunday, May 10, 2026
Home क्राइम FIR on Female Principal : प्रमाण पत्र को लेकर स्कूल में बुजुर्ग...

FIR on Female Principal : प्रमाण पत्र को लेकर स्कूल में बुजुर्ग महिला से विवाद, बाल खींचे, डंडे से पीटा, बुजुर्ग महिला का टूटा हाथ, FIR दर्ज

517

बलौदा-बाजार। FIR on Female Principal : स्कूल की महिला प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला प्राचार्य ने एक छात्र की दादी से मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। जानकारी के मुताबिक महिला हेडमास्टर की छात्र की दादी के साथ एक सर्टिफिकेट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला हेडमास्टर ने बुजुर्ग महिला को डंडे से पीट दिया। इससे बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

मामला ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है। पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना है कि वो प्रमाण पत्र को लेकर बात करने गई थी। पीड़ित रुकमणी यादव स्कूल में आय प्रमाण पत्र को लेकर पूछताछ करने गयी थी। महिला की पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पूछताछ के दौरान प्राचार्य लोकेश्वर वर्मा ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गालियां दी और मारपीट की। उसके बाद स्कूल से भी भगा दिया गया। जिसके बाद मैंने मामले की शिकायत थाने में की है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।  अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में जांच कर सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजा जायेगा।

हालांकि महिला प्राचार्य ने विवाद का कहना है कि पहले बुजुर्ग महिला ने लड़ाई की और फिर बाल पकड़कर खींचे, जिसके बाद उन्होंने भी उसे मारा। महिला प्राचार्य ने भी आरोप लगाया है कि उसके साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज किया गया है।