Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG PSC-2022 Result Released: सीजी पीएससी-2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी,...

CG PSC-2022 Result Released: सीजी पीएससी-2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, देखें सूची

380

रायपुर। CG PSC-2022 Result Released: सीजी पीएससी द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 में चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी।

CG PSC-2022 Result Released: 210 पदों के लिए 625 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

जारी नतीजों में राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं के लिए परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिए प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार चिन्हांकन किया गया है।

अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिनांक के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया जाएगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।