Wednesday, March 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ IAS IPS Marriage :सहायक कलेक्टर युवराज ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी...

IAS IPS Marriage :सहायक कलेक्टर युवराज ने तेलंगाना कैडर की आईपीएस पी मोनिका से की कोर्ट मैरिज

539

रायगढ़ । जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी.मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज (IAS IPS Marriage) कर परिणय सूत्र में बंधे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव-विवाहित अधिकारी (IAS IPS Marriage) युगल को बधाई व शुभकामनाएं दी। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा।

इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।