Thursday, October 22, 2026
Home दुर्घटना Painful Road Accident : बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा… भाई-बहन की मौके...

Painful Road Accident : बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा… भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत…विचलित कर सकती है VIDEO

1012

बिलासपुर। Painful Road Accident : बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस दुखद हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ही वहां को लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा करते हुए आक्रोशित हो गई है। हादसे के तुरंत बाद लोग आक्रोशित हो गये और मौके पर भीड़ जमा हो गयी। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की यह घटना है। आज सुबह दोनों भाई-बहन साइकिल से स्कूल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक आशीष केवर्त कक्षा सातवीं का छात्र था। उसकी बड़ी बहन भावना केवर्त कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।