Friday, October 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में...

CG News: धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

389

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

बता दें कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली हाथियों का विचरण जारी है। बीती रात भोजन की तालाश में एक नर हाथी मेड़रमार कालोनी तक आ पहुंचा जहां एक खेत मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी तब उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का एक दल कालोनी के आसपास विचरण कर रहा है। कुछ हाथी कालोनी के आसपास पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।