Sunday, September 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: पीएम सुरक्षा के लिए रायगढ़ से पुलिस बल लेकर आ रही...

Breaking: पीएम सुरक्षा के लिए रायगढ़ से पुलिस बल लेकर आ रही बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत एक गंभीर

510

खरसिया। CG Breaking: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए रायगढ़ से बिलासपुर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है।

 

दरअसल पीएम सुरक्षा और कानून व्यवस्था में रायगढ़ से पुलिस बल की मांग की गई थी। रायगढ़ पुलिस की बस क्रमांक CG 03 5354 शुक्रवार को करीब 22 पुलिसकर्मियों को लेकर पुलिस लाइन से बिलासपुर के लिए निकली थी। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र के पतरापाली गांव के पास की है।