सीजी पॉजिटिक्स : सीटिंग विधायकों की टिकट कटने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – मेरे वजह से नहीं कटी बृहस्पति सिंह की टिकट

0
160

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 86 और कांग्रेस के 83 उम्मीदवार का ऐलान किया जा चुका है। कांग्रेस की दूसरी सूची में सीटिंग विधायकों की टिकट कटने को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा है कि, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट मेरी वजह से नहीं कटा है।

उन्होंने कहा कि, वहीं 7 नाम जो बचे हैं, उन पर भी मंथन चल रहा है। जल्द ही वो भी नाम आ जाएंगे। वहीं 10 विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि, सर्वे ही इसका आधार था, सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा। सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं।

विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं। हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है, कांग्रेस ने काम अच्छा किया है। इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

जिनके जीतने के चांसेज कम थे उनकी टिकट कटी

छन्नी साहू और बृहस्पति सिंह की टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने का आधार सर्वे था। बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है। सर्वे में आया होगा इनके जीतने के चांस कम हैं, तब कटा होगा। चुन्नी के साथ भी कहीं न कहीं ऐसी बात हुई होगी।