Korba :  SP ने किया पहाड़ पर विराजमान मां मड़वारानी के दर्शन.. लिया मेले में सुरक्षा इंतजाम का जायजा…

0
109

कोरबा। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूर मड़वारानी क्षेत्र का दौरा किया। यहां पहाड़ पर विराजमान मां मड़वारानी के दरबार पर भी पहुंचे और माता के दर्शन प्राप्त कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने यहां नवरात्रि पर हर साल लगने वाले भव्य मेले के दौरान सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया और अमले को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

जिले में सुरक्षा की कमान संभाल रहे कोरबा के नवनियुक्त पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला आते ही दौरे पर निकल पड़े हैं। उन्होंने मां मड़वारानी शुरू करते हुए उनके दर पर मत्था टेका। मां मड़वारानी के पहाड़ ऊपर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने मां मड़वारानी के दर्शन कर मत्था टेका दर्शन के पश्चात झीका महोरा समिति द्वारा चुनरी भेंट किया। शुक्रवार को मड़वारानी पहाड़ ऊपर के नवरात्रि पर्व का दूसरा दिन है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्री शुक्ला ने मेले में नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उरगा पुलिस निरीक्षक युवराज तिवारी, सहस कौशिक, रेवा राम चन्द्रवंशी, पीयूष गुरुद्वान, संजीव शर्मा सुरेन्द्र कंवर सुखदेव कैवर्त राजू बरेठ आदि उपस्थित थे।