Saturday, April 4, 2026
Home क्राइम Crime News: जयपुर में परिचित ने किडनैप कर नाबालिग के साथ किया...

Crime News: जयपुर में परिचित ने किडनैप कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

293

जयपुर। Crime News : राजधानी जयपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी का परिचित ने ही बहला-फुसलाकर किडनैप कर नाबालिग के साथ गंदी हरकत की। अगले दिन लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसे अगले दिन घर के पास छोड़कर भाग गया।

घर पहुंचकर लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के परिजन मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। महिला ने शिकायत में बताया कि वह प्रताप नगर इलाके में परिवार के साथ रहती है। 18 अक्टूबर को वह प्रताप नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर अपनी 16 साल की बेटी के साथ मिलने आई थी। रात को मां-बेटी दोनों ही रिश्तेदार के घर रूक गए।

आरोप है कि देर रात परिचित गब्बर ने उसकी नाबालिग बेटी को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। उसे बहला-फुसलाकर किडनैप कर अपने कमरे ले गया। आरोपी परिचित ने उसकी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह बेटी को घर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।