Monday, April 20, 2026
Home दुर्घटना Brutal Accident : तेज रफ्तार माजदा के चपेट में आया बाइक सवार

Brutal Accident : तेज रफ्तार माजदा के चपेट में आया बाइक सवार

233

कवर्धा। Brutal Accident : तेज रफ्तार अनियंत्रित माजदा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे. ये हादसा पिपरिया थाना के खडोदा गांव में हुआ है.

जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना क्षेत्र के खडोदा गांव में तेज रफ्तार स्वराज माजदा रबेली मार्ग के पास पलट गया. वहीं दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार को भी माजदा ने चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं मामले में पुलिस जांच कर रही है.