0 कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कंवर की लगातार दूसरी बार चुनावी रण में दमदार एंट्री, उनके समर्थन में उमड़ रहा जनसैलाब
कोरबा। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल से काबिज भूपेश सरकार का भरोसा और कांग्रेस शासन में हुए जन हितैषी कार्यों की पोटली लेकर पुरुषोत्तम कंवर इन दिनों सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। चुनावी रण में लगातार दूसरी बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से कमान संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने अपने निष्ठावान समर्थकों के साथ एक के बाद क्षेत्र के कुल 11 गांवों का दौरा किया।
शनिवार को पूरे दिन चले मैराथन जन संपर्क अभियान के दौरान कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर ने मड़वामहुआ और लोतलोता से दौरे की शुरुआत की। यहां उन्होंने जन-जन से मिलकर कटघोरा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी योजनाओं से रूबरू कराया।
इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर कांग्रेस को पुनः भारी मतों से विजायी बनाने का आह्वान किया गया। शनिवार के जनसंपर्क अभियान में श्री कंवर ने दोपहर 1:30 बजे नवागांवकला, 2 बजे मड़वामहुआ, 2:30 बजे लोतलोता, दोपहर 3 बजे धनरास, 3:30 बजे छुरा, शाम 4 बजे, गांगपुर, बिसनपुर, 4:30 बजे, 5 बजे, सलोरा (क), 5:30 बजे, पंडरीपानी, 6 बजे डिंडोलभाठा और 6:30 बजे छिरहुट में जनसंपर्क किया। उल्लेखनीय होगा कि कटघोरा विधानसभा अपने आप में कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का एक ऐसा किला माना जाता है, जिसका एक भाग कंवर और अन्य आदिवासी समाज बाहुल्य है। इस विधानसभा में करीब 80 हजार मतदाता कंवर समाज से हैं। न केवल उनकी अपनी समाजिक व्यवस्था काफी मजबूत है, उनमें मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम के अलावा पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोधराम कंवर की भी काफी पैठ है। राजनीतिक समझ से परिपूर्ण इस क्षेत्र के मतदाताओं ने पूर्व विधायक बोधराम कंवर को अनगिनत बार अपना नेता चुना। अब अपने कार्यों और सक्रिय व्यक्तित्व से पुरुषोत्तम कंवर ने भी क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग और माताओं बहनों समेत अपनी एक अलग छाप कायम की है। इसका असर उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान जुटने वाली भीड़ में देखा जा सकता है।