Wednesday, August 19, 2026
Home क्राइम Crime News: राजधानी में दिन दहाड़े फायरिंग, जिम के बाहर युवक को...

Crime News: राजधानी में दिन दहाड़े फायरिंग, जिम के बाहर युवक को मारी गोली, बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

272

नई दिल्ली। Crime News: दिल्ली में एक जिम के बाहर बाइक सवार तीन हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवक पर हमला कर दिया, जिसमें उसे तीन गोलियां लगीं। घायल की पहचान अलीपुर निवासी पीयूष मान के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कॉल मिलने पर, एक पुलिस टीम घटनास्थल यानी अलीपुर के फिरनी रोड स्थित फिटनेस फ्रीक्स जिम पहुंची, जहां पता चला कि घायल को शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है।

 

इसके बाद, जांच अधिकारी के साथ स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लड़कों ने जिम के बाहर उस पर कई राउंड फायरिंग की।