न्यूज डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। विराट कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक बनाया तो स्टैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया। यह उनका 50वां वनडे शतक भी है। हालांकि, इससे पहले उनकी जान तब बिल्कुल हल्क तक आ गई थी जब कोहली का खाता भी नहीं खुला था और उन्होंने सिर्फ दो ही गेंदें खेली थीं।
दरअसल, टिम साउदी भारत की पारी का 9वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रोहित आउट हो गए। विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। तीसरी गेंद पर वह खाता नहीं खोल पाए। टिम साउदी की चौथी गेंद चौथे स्टम्प पर गुड लेंथ बॉल थी। विराट कोहली के पैड पर लगकर विकेटकीपर टॉम लैथम के दाईं ओर गई। न्यूजीलैंड की ओर से एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई।
DRS में एलबीडब्ल्यू होने से बचे थे विराट कोहली
मैदानी अंपायर ने अपील ठुकरा दी तो साथियों से सलाह-मशविरे के बाद केन विलियमसन ने रिव्यू (DRS) लिया। हालांकि, रिव्यू में गेंद बैट के अंदरुनी किनारा लेते हुई गई थी। न्यूजीलैंड का रिव्यू बर्बाद हो गया। इस बीच, टीवी स्क्रीन पर अनुष्का शर्मा को हाथ जोड़े ईश्वर से प्रार्थना करते देखा गया।
बाद में जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो इस जोड़े ने एक दूसरे पर फ्लाइंग किस की बरसात की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति स्नेह दिखाने में कभी नहीं शर्माते हैं। जब वे साथ होते हैं तो जो आभा लाते हैं वह हमेशा काफी खास होती है।
a heartwarming moment stole the spotlight as Anushka Sharma blows a flying kiss to Virat Kohli after scores record 50th ODI. The cricketer Virat Kohli sent a flying kiss to his wife back ♥️♥️
.
.@imVkohli @AnushkaSharma#ViratKohli #AnushkaSharma #ViratKohli #Cricket #ODI… pic.twitter.com/9UnraIEmoG— India Forums (@indiaforums) November 15, 2023
अनुष्का हैं कोहली की सबसे बड़ी चीयरलीडर
यही वजह है जब विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक और इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक लगाया तब अनुष्का शर्मा ने फिर साबित कर दिया कि वह उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं। जैसे ही कोहली ने शतक बनाया तो अभिनेत्री को फ्लाइंग किस करते हुए और चीयर करते देखा गया।
इतना ही नहीं डेविड बेकहम ने भी विराट कोहली के लिए ताली बजाई। यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर सचिन तेंदुलकर को भी नमन किया। इससे पहले विराट कोहली मैदान पर राष्ट्रगान के लिए तैयार थे। अनुष्का स्टैंड से उन्हें देख रही थीं। वह अपने पति और स्टार भारतीय क्रिकेटर को चीयर करने के लिए तैयार थीं।