Monday, March 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mission 2024: जारी हुआ पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम.. कल...

Mission 2024: जारी हुआ पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम.. कल सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे ये राजकीय मेहमान, यहां देखें सूची

287

नई दिल्ली/रायपुर। Mission 2024: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर आने वाले मेहमान की सूची जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विशेष विमान दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

 

Mission 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी विशेष विमान से आएंगे। इनके अलावा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री असम मुख्यमंत्री , असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत , ​हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मनोनीत डॉ मोहन यादव , केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय राज्य मंत्री बिसेश्वर टुडू , महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

 

Mission 2024: यहां राजकीय मेहमानों की सूची.मिनट टू मिनट शेडृयूल

 

mehman