रायपुर पहुंची अलका लाम्बा बोली.. प्रेस कांफ्रेंस में करुंगी बड़ा खुलासा…

0
93

न्यूज डेस्क। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला विंग की अध्यक्ष अलका लाम्बा आज रायपुर पहुंची हुई है। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया है। दावा किया है वो आज बड़ा खुलासा करेंगी। कहा कि दोपहर में होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में बहुत सारे राज खोलेंगी। फिलहाल प्रेस कांफ्रेंस का इंतजार करिए।

महिला विंग की नेशनल चीफ अलका लाम्बा ने मीडिया के सवालों का जवाद देते हुए यह भी कहा कि वह मीडिया व पत्रकारों से राहुल गांधी के न्याय यात्रा के बारें में भी बातें करेंगी। अलका लाम्बा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकता पहुंचे हुए थे। पूर्व मंत्री अनिला भेडिय़ा समेत अन्य महिला विंग की नेताओं ने गर्म जोशी के साथ अलका लाम्बा का स्वागत किया