Saturday, March 14, 2026
Home देश Sonia Gandhi: राज्यसभा के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगी सोनिया गांधी, प्रियंका...

Sonia Gandhi: राज्यसभा के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगी सोनिया गांधी, प्रियंका लड़ सकती हैं रायबरेली से लोकसभा चुनाव

154

नई दिल्ली। Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी बुधवार (13 फरवरी) को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं।

 

 

Sonia Gandhi: हालांकि इससे पहले ये ऑफर प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन, उन्होंने इनकार कर दिया। बता दें कि रायबरेली की सीट गांधी परिवार के लिए खास रही है। सोनिया गांधी से पहले इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू जैसे लोग इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

 

 

Sonia Gandhi: सूत्रों के हवाले सोनिया गांधी राजस्थान या फिर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बीते दिन सोमवार (12 फरवरी) को इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं से साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर एक बैठक की थी।

Sonia Gandhi: सूत्रों के अनुसार इसी दौरान ये भी चर्चा की गई कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा से सदन में भेजा जाए। इससे पहले सोनिया गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है, जब वो आम चुनाव लड़ रही हैं। ये पहला मौका होगा जब वो उच्च सदन पहुंचेंगी।