Monday, March 16, 2026
Home Breaking कोरबा न्यूज:अचानक शहर में दिखे दंगाई, पुलिसकर्मियों पर पथराव.फिर एक्शन, परेड ग्राउंड...

कोरबा न्यूज:अचानक शहर में दिखे दंगाई, पुलिसकर्मियों पर पथराव.फिर एक्शन, परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल

258

कोरबा। शहर में अचानक कुछ उपद्रवियों ने दंगा मचा दिया। दहशत में लोग जान बचाने के लिए भागने लगे…फिर अचानक सायरन की आवाज के साथ पुलिस की इंट्री। ये कोई हकीकत नहीं बल्कि कोरबा पुलिस का लोकसभा चुनाव के दौरान क़ानून व्यवस्था को लेकर बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल था।

 

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आगामी लोक सभा चुनाव और क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल कराया गया। करीब 180 पुलिसकर्मी बलवा ड्रिल में शामिल हुए। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी , आर्म्स पार्टी, बलवा पार्टी, वरुण (वाटर कैनन दस्ता), एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए।

अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े। फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया।

इस ड्रिल अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी/पुलिस सेवा केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ड्रिल अभ्यास के माध्यम से पुलिस को बेहतर रूप से ऐसी परिस्थिति से निपटने के संबंध में बताया गया।