Sunday, March 15, 2026
Home क्राइम नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान..11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके...

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान..11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने जताई हत्‍या की आशंका…

341

भिलाई। Durg Crime News: दुर्ग जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा से दुर्ग पहुंचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने हत्या तक की आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतका, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11 महीने पहले जवाहर नगर दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात को उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

मृतका के पिता आरके सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। साथ ही उसने इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक जांच की जा रही है। मृतका का पति सौरभ राजपूत एरिगेशन विभाग में इंजीनियर है। वहीं मृतका भी इंजीनियर थी।