Sunday, March 15, 2026
Home Uncategorized Accident: सड़क किनारे झुग्गियों में सो रहे थे मजदूर, बस ने कुचला...

Accident: सड़क किनारे झुग्गियों में सो रहे थे मजदूर, बस ने कुचला 4 की मौत

218
logo main

पणजी। Accident: दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक इलाके में एक निजी बस ने सड़क किनारे स्थित दो झुग्गियों को टक्कर मार दी जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

 

 

Accident: पुलिस के अनुसर यह दुर्घटना देर रात हुई। यहां वर्ना इलाके में हुई जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों के अंदर सो रहे थे। एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस ने दो झोपड़ियों को टक्कर मार दी, जिनमें मजदूर सो रहे थे।

 

 

 

Accident: पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मजदूरों ने बताया कि बस चालक उस समय शराब के नशे में था और उसने अन्य मजदूरों को धमकी दी कि यदि वे घटना के बारे में किसी से शिकायत करेंगे तो उन्हें जान से मार देगा।