Friday, September 11, 2026
Home उत्तरप्रदेश केंद्रीय मंत्री की कार आपस में टकराई , मंत्री सहित सभी सुरक्षित...

केंद्रीय मंत्री की कार आपस में टकराई , मंत्री सहित सभी सुरक्षित ।

278

The duniyadari Breaking News. केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया. काफिले की तेज रफ्तार गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं. जिससे कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में यह हादसा हुआ है. केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी अचानक टकरा गई.

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अपने काफिले के साथ मझोला से बहरवा जा रहे थे. अचानक रास्ते पर तेज रफ्तार काफिले की एस्कॉर्ट ने ब्रेक ले लिया, जिससे आगे-पीछे की गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं. हादसे के बाद जितिन प्रसाद को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया है. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद आज एक दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पीलीभीत पहुंचे थे. वह अपने काफिले के साथ मझोला से बहोरवा गांव जा रहे थे.

सभी लोग सुरक्षि

मझोला से गांव बेहरवा जाते वक्त मंत्री की सुरक्षा में तैनात स्कॉट कार ने अचानक ब्रेक ले लिया. इससे केंद्रीय राज्य मंत्री की कार ने भी ब्रेक लिए और मंत्री के पीछे चल रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे केंद्रीय राज्य मंत्री की कार पीछे और आगे दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद कार में सवार केंद्रीय राज्य मंत्री समेत सभी नेता दूसरी कर में सवार होकर बहरवा के लिए रवाना हो गए. लेकिन घटनाक्रम में कोई हताहत नहीं हुआ. सभी लोग सुरक्षित हैं.