Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा :नेता प्रतिपक्ष चरण दस महंत ने राम मंदिर दर्शन...

छत्तीसगढ़ विधानसभा :नेता प्रतिपक्ष चरण दस महंत ने राम मंदिर दर्शन गये साय मंत्रिमंडल पर उठाया सवाल

257

the duniyadari रायपुर। विधानसभा में शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने साय मंत्रिमंडल के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन पर सवाल उठाया. इसके साथ उन्होंने प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थलों के विकास को लेकर भाजपा सरकार को घेरा. भाजपा विधायकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का आइना दिखाया.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के दौरान साय मंत्रिमंडल द्वारा शिवरीनारायण के बेर भेंट किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अभी बेर का सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा, न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए.

डॉ. महंत ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामजी के जहां-जहां चरण पड़े थे, ऐसे 75 स्थानों का चयन किया था. हमारी सरकार ने दस स्थानों पर काम शुरू किया था. इसके साथ उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की सरकार आने के बाद सात महीनों में क्या किसी भी स्थान में एक ईंट भी रखा?

राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई. राजेश मूणत ने कहा कि जनता ने आपको बता दिया छत्तीसगढ़ में क्यों हारे. इस पर महंत ने कहा कि बातों को गलत दिशा में आपलोग ले जाते हैं इसीलिए अयोध्या, प्रयागराज हारे हैं. पीएम मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है, उसमें छत्तीसगढ़ का नाम नहीं है, उसे जोड़वा दें.