Tuesday, July 21, 2026
Home नई दिल्ली गुलाबचंद कटारिया पंजाब और चंडीगढ़ के होंगे नये राज्यपाल

गुलाबचंद कटारिया पंजाब और चंडीगढ़ के होंगे नये राज्यपाल

266

The duniyadari चंडीगढ़। पंजाब को नया राज्यपाल मिला है। गुलाबचंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जो कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।