Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण, हत्या जैसे कई...

एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण, हत्या जैसे कई घटनाओ मे थे शामिल

159

बीजापुर– उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत एक लाख की इनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम सहित 14 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. बता दें कि इस साल अब तक 137 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया, माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने एवं माओवादियों की जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने समर्पण किया है. ये सभी नक्सली हत्या, फायरिंग, आगजनी जैसे कई घटनाओं में शामिल थे.