Friday, October 30, 2026
Home Breaking बारिश में रेत माफिया का खेल जारी: जान जोखिम में डालकर नदी...

बारिश में रेत माफिया का खेल जारी: जान जोखिम में डालकर नदी से रेत कर रहे चोरी

317

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन बाधित है और लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। इसी बीच, उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के घुनघाटी चौकी अंतर्गत ओदरी गांव में रेत माफिया के इशारे पर गांव के मजदूर जान जोखिम में डालकर नदी की धार के बीच डुबकी लगाकर रेत की चोरी कर रहे हैं।

रेत माफिया गांव के मजदूरों को नदी की तेज धारा में उतार कर रेत निकालने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है, जिससे मजदूरों के बहने का खतरा हमेशा बना हुआ है। यह जोखिम भरा रेत का अवैध कारोबार नदी के पुल के दोनों ओर बदस्तूर जारी है।

माफिया चोरी की गई रेत को अच्छे दामों में बाजार में बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध गतिविधि शहडोल से उमरिया जाने वाले मानपुर पहुंच मार्ग पर ओदरी पुलिया के पास खुलेआम हो रही है। सड़क के किनारे चल रहे इस खतरनाक खेल को देखकर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग इसे अनदेखा कर रहे हैं, जबकि इस मार्ग पर आवाजाही बनी रहती है।