Friday, October 30, 2026
Home Breaking बदमाशों ने थाने के अंदर बनाई रील, मामला दर्ज…

बदमाशों ने थाने के अंदर बनाई रील, मामला दर्ज…

344

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जहां एक और पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है, वहीं आपराधिक मामलों में कैद युवकों ने थाने के अंदर ही बेसबॉल के डंडे के साथ रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

वीडियो में युवराज और रवि नामक दो युवकों को थाने में बेसबॉल के डंडे के साथ देखा जा रहा है। इन युवकों को एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने के कारण थाने बुलाया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

वीडियो हीरानगर थाने के अंदर का बताया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, दोनों युवकों पर अपराध के सिलसिले में मामला दर्ज था। वे जिस बेसबॉल के डंडे से हमला कर चुके थे, उसे लेकर ही थाने बुलाए गए थे। थाने में पहुंचने पर किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।