Monday, October 12, 2026
Home Breaking भाजपा, कांग्रेस पार्षद एक साथ ! नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले पर...

भाजपा, कांग्रेस पार्षद एक साथ ! नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले पर संयुक्त प्रदर्शन, 300 किमी दूर से बाइक से भोपाल पहुंचे

341

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर परिषद में राजनीति की अच्छी तस्वीर देखने को मिली है। यहां सत्ता पक्ष विपक्ष में एक मुद्दे पर जबरदस्त एकता दिखाई दी। जब लड़ाई लड़नी ही है तो एकसाथ लड़ी जाए इसी तर्ज पर CMO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

CMO को हटाने के लिए निचले स्तर से लेकर जिले के शीर्षस्थ स्तर के अधिकारी को शिकायत के बाद भाजपा कांग्रेस के पार्षद सीधे विभागीय मंत्री से मिलने राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

दरअसल भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने नगर परिषद के CMO के भ्रष्टाचार के जांच की मांग को लेकर मोर्चा खोला है। भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले पर बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। बाइक से 300 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर नगर परिषद के 13 पार्षद भोपाल पहुंचे है।

ये लोग नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सभी लोग नगर परिषद CMO के भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर पहुंचे है। निवाड़ी CMO पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप है।