Thursday, October 22, 2026
Home Breaking KORBA : Top In Town होटल में जुआंडियो पर पुलिस की रेड.....

KORBA : Top In Town होटल में जुआंडियो पर पुलिस की रेड.. आधा दर्जन जुआंरी पुलिस के गिरफ्त में

339
Oplus_131072

कोरबा– शहर से लगे सिविल लाइन एरिया में संचालित होटल टाप इन टाउन के कमरा नं. 114 में कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से पैसे का दाँव लगा कर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर सिविल लाईन थाना रामपुर से आरक्षक योगेश राजपूत, अर्जुन सिंह कंवर, शेख शहबान के साथ होटल टाप एण्ड टाउन में दबिश दी।

होटल के कमरा नं. 114 में अफसर खान पिता मुस्तफा खान 44 वर्ष निवासी इंदिरा मार्केट म.नं. 842, रवि शंकर केसरी पिता मोहर लाल केसरी 45 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास रामपुर, रवि कुमार साव पिता कल्लू साव 29 वर्ष रामपुर बस्ती शिव मंदिर के पास मुकेश अग्रवाल पिता जगन्नाथ अग्रवाल 42 वर्ष निवासी MIG-82 RP नगर फेस 2, मोहन लाल महिलांगे पिता स्व. ब्रम्हा राम महिलांगे 53 वर्ष MP नगर LIG 101, राजू साहनी पिता राजकुमार साहनी 27 वर्ष निवासी धंनजय के मकान में किराया पर रिस्दी थाना सिविल लाईन के द्वारा दाँव लगा कर जुआ खेलते हुए पाया गया।