Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking CG BREAKING: आंगनबाड़ी में निकली भर्ती निरस्त

CG BREAKING: आंगनबाड़ी में निकली भर्ती निरस्त

174

दुर्ग-  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 आंगनबाड़ी केन्द्र सुन्दर नगर 01 के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पूर्ति हेतु 17 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित की गई थी।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अनुसार उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदोन्नति से भरा जाना है। अतएव इस संबंध में पूर्व जारी विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है।