Friday, May 15, 2026
Home Breaking कुल्हाड़ी मारकर महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी…मामले...

कुल्हाड़ी मारकर महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी…मामले की जांच में जुटी पुलिस

157
Oplus_131072

कांकेर– जिले से एक बदल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले महिला के बेटे के साथ विवाद हुआ था। महिला की हत्या के बाद बेटा फरार हो गया है। अब फरार बेटे पर इस हत्याकांड की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।