करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत

0
8

कोरबा जिले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। उनका 8 साल का एक बेटा है। जो अब अनाथ हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव का है।

दरअसल, आदर्श नगर में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए के मकान में रह रहे थे। उनके मकान के पास एक बिजली का खंभा है। दुर्योधन उस खंभे के पास गया, तो उसे करंट लग गया। उसे बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, तो वो भी चिपक गई।

लोगों ने बिजली खंभे की जांच करने की मांग

आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि, ऐसे खतरनाक खंभों की जांच करें, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

कुसमुंडा-खदान में जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली

वहीं, कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है। त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।