Sunday, March 15, 2026
Home Breaking CG ACCIDENT: दो बाइक में आपस में भिड़ंत, मौत…

CG ACCIDENT: दो बाइक में आपस में भिड़ंत, मौत…

219

बेमेतरा- बेमेतरा में दो बाइक में आपस में भिड़ंत भी हुई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के भेड़नी सांवतपुर के रास में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दोनो बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रायपुर रिफर किया गया है।