Saturday, April 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, दो...

तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत

145

The Duniyadari:रायगढ़। जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला है। दोनों की लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाली गई। दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप के नीचे दबने से 2 लोगों की जान चली गई। राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पिकअप के नीचे दबे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मुर्गी वाहन हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत