Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking ओड़िसा से छत्तीसगढ़ में आए 10 नक्सलियों को जवानों ने किया ढेर

ओड़िसा से छत्तीसगढ़ में आए 10 नक्सलियों को जवानों ने किया ढेर

125

The Duniyadari :सुकमा। कोंटा के भेज्जी इलाके में नक्सल मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। ये नक्सली ओडिशा से छत्तीसगढ़ आए थे। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। खबर है कि इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं, और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।