Monday, November 2, 2026
Home Breaking 5 को शपथ लेंगे महाराष्ट्र के नये सीएम, आजाद मैदान में होगा...

5 को शपथ लेंगे महाराष्ट्र के नये सीएम, आजाद मैदान में होगा समारोह

279

The Duniyadari: मुंबई- महाराष्ट्र की सियासत में इस वक्त मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 5 दिसंबर तय हो चुकी है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 2 दिसंबर को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी.

जिसमें नेता का चुना जाएगा। यह बैठक पार्टी के भीतर मतभेदों को खत्म करने के लिए होगी। वहीं, शपथ समारोह मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।