Monday, October 26, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने BRC को दिया शोकॉज...

CG BREAKING : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने BRC को दिया शोकॉज नोटिस

251

The Duniyadari:रायपुर- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज आरंग के प्रवास के दौरान बीआरसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया औैर मौके पर बीआरसी के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस देने का निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के हर कमरों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई ना रहने पर नाराजगी जताई।

डॉ सिंह ने स्टोर रूम में पुराने सामान के रिकार्ड की जानकारी ली और अध्ययन सामाग्री को बच्चों के मध्य वितरित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।