Friday, September 18, 2026
Home Breaking कोरबा क्राइम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या…युवक कर्ज से परेशान था

कोरबा क्राइम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या…युवक कर्ज से परेशान था

309

The Duniyadari:कोरबा एनटीपीसी जमनीपाली मोहन टाकीज के पास हीरा टेलर्स के संचालक के पुत्र मनोज साहू ने अपनी पत्नी सतरूपा के साथ दो बच्चों की हत्या करने का प्रयास किया। जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

वही दोनों बच्चीयों में से एक गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही उसने खुद भी जहर का सेवन कर अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी अनुसार युवक कर्ज से परेशान था। उसने शेयर मार्केट में काफी पैसा लगा रखा था। जिसे लेकर कई दिनों से गुमशुम रहता था।

दर्री पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ऐसा कदम क्यो उठाया उसकी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने जे बाद ही सही जानकारी मिलेगी। घटना आज सुबह सुबह की बताई जा रही है।