Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking AC कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा: 4 लोगों की दर्दनाक मौत

AC कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा: 4 लोगों की दर्दनाक मौत

225

The Duniyadari: हरियाणा- शहर के सेक्टर-9 में पुलिस चौकी के पास एक घर में शनिवार को अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका घर में लगे एसी के कंप्रेसर के फटने से हुआ। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है, जो इस घर में किराए पर रहते थे। फिलहाल, पुलिस विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

खबर पर अपडेट जारी है…