Thursday, May 14, 2026
Home खेल AFG vs BAN, T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया...

AFG vs BAN, T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

1137

AFG vs BAN, T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के सुपर 8 स्टेज के ग्रुप 1 का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट विंसेंट में किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है. मैच के हीरो नवीन-उल-हक रहे, उन्होंने 4 विकेट झटके. वहीं कैप्टन राशिद खान ने भी चार विकेट लिया.