Saturday, June 13, 2026
Home Breaking कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर, 2 युवकों की ऑन स्पॉट डेथ…

कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर, 2 युवकों की ऑन स्पॉट डेथ…

266

बस्तर- जिले में कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी में सवार 2 युवकों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई। वहीं स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डोंगरीगुड़ा सेमरा के रहने वाले 3 युवक स्कूटी में सवार होकर नगरनार की तरफ जा रहे थे। वहीं नगरनार मुख्यालय में चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सारे युवक काफी दूर तक फेंका गए।

वहीं हादसे के बाद 2 युवकों को गंभीर चोट आने की वजह से उनकी ऑन स्पॉट डेथ हो गई। एक अन्य युवक घायल है। साथ ही कार चालक ठीक है। हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इस बात की खबर पुलिस को की गई। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। वहीं घायल समेत दोनों मृतकों के शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।