Saturday, March 28, 2026
Home क्राइम Axe Murder : जादू-टोने के शक में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा...

Axe Murder : जादू-टोने के शक में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा चचेरे भाई का गला, आरोपी गिरफ्तार…

364

सारंगढ़-बिलाईगढ़। Axe Murder : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सलिहा थाना इलाके में ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रामसिंह बरिहा 62 वर्ष के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है। इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद रामसिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। बीती रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांव वालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।