Saturday, July 27, 2024
Homeदेशसितारों से गुलजार अयोध्या, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ये सिने हस्तियां...

सितारों से गुलजार अयोध्या, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ये सिने हस्तियां होंगी शामिल

न्यूज डेस्क। मंगल घड़ी आ गई है। अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। तमाम दिग्गज हस्तियां उत्सव की इस पल की साक्षी बनेंगी। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में सिने सितारे भी शिरकत करेंगे। कंगना रणौत रविवार को अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी श्रीराम की नगरी आ रही हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

पारंपरिक लिबास में नजर आए आलिया-रणबीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों सितारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। रणबीर कपूर धोती कुर्ता पहने नजर आए, वहीं आलिया साड़ी में नजर आईं। इस दौरान आलिया और रणबीर के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए।

अयोध्या के लिए रवाना हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें आज सुबह मुंबई में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए। वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

अयोध्या रवाना हुए कैटरीना और विक्की

 

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

पति श्रीराम के साथ अयोध्या रवाना हुईं माधुरी

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ राम लला के प्रतिष्ठान में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं।

रामायण’ के श्रीराम-सीता और लक्ष्मण रहेंगे उपस्थित
रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी इस समय अयोध्या में हैं। प्राण प्रतिष्ठा में ये तीनों सितारे भी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments