Wednesday, July 8, 2026
Home देश Ayodhya Deepotsav : 21 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, सीएम योगी ने...

Ayodhya Deepotsav : 21 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, सीएम योगी ने की सरयू आरती, देखें मनमोहक दृश्य

271

अयोध्या। Ayodhya Deepotsav : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का सरयू नदी का तट दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम की धूम रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी के तट पर आरती की। उससे पहले राज्याभिषेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

राज्याभिषेक के बाद आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।